🔥 ट्रेंडिंग

बेरछा पुलिस को मिली सफलता होली मनाने आए चार स्थाई वारंटी पकड़ाए

शाजापुर। जिले की बेरछा थाना पुलिस ने त्यौहारों के मद्देनजर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने विभिन्न गंभीर मामलों में पिछले कई वर्षों से फरार चल रहे चार स्थायी वारंटियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में दुष्कर्म और मारपीट जैसे मामलों के अपराधी शामिल हैं। पुलिस को सूचना मिली थी कि लंबे समय से फरार चल रहे कुछ वारंटी होली के त्यौहार पर अपने गांव आए हुए हैं। सूचना की तस्दीक करते हुए पुलिस टीम ने तत्काल योजनाबद्ध तरीके से दबिश दी और घेराबंदी कर चारों आरोपियों को धर दबोचा।

मिथुन पिता जगदीश नाथ: यह आरोपी पिछले 3 वर्षों से धारा 363, 366 और 376  मामले में फरार चल रहा था।कालू नाथ पिता रमेश नाथ मारपीट के मामले में पुलिस को पिछले 6 साल से इसकी तलाश थी।भेरू पिता मधु नाथ: मारपीट की घटनाओं में संलिप्त यह आरोपी 5 साल से फरार था।संजय पिता भेरू नाथ: यह भी मारपीट के मामले में पिछले 5 वर्षों से पुलिस की पकड़ से बाहर था।

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

इस  कार्रवाई में उपनिरीक्षक (SI) दिलीप, उपनिरीक्षक मेहरबान, सहायक उपनिरीक्षक (ASI) केदार पटेल, सहायक उपनिरीक्षक सुरेंद्र घनघोरिया और हेड कांस्टेबल विनोद शर्मा सहित थाने के अन्य स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

बड़ोदिया पुलिस की बड़ी सफलता, तीन दिन में नाबालिग बालिका सकुशल बरामद

महाराणा प्रताप जयंती पर आज होगा माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम

पानी की तलाश में कुएं में गिरी तीन नीलगाय

गायत्री शक्तिपीठ में उत्साहपूर्वक मनाया गया प्राण प्रतिष्ठा दिवस

राष्ट्रीय पक्षी मोर घायल, डायल-112 ने पहुंचाया वन विभाग के सुपुर्द