🔥 ट्रेंडिंग

NH-52 पिकअप गाड़ी अपने आगे चल रहे वाहन से टकरा गया

शाजापुर (सुनेरा)। राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर सुनेरा थाना अंतर्गत पनवाड़ी के समीप एक  सड़क हादसा होते-होते टल गया। शुक्रवार तड़के एक पिकअप वाहन अपने आगे चल रहे वाहन से  टकराया। गनीमत यह रही कि समय रहते डायल 112 की टीम मौके पर पहुँच गई, जिससे वाहन में फंसे चालक और परिचालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

इंदौर से उत्तर प्रदेश जा रहा था वाहन

जानकारी के अनुसार, लोडिंग वाहन इंदौर से ताजी सब्जियां भरकर उत्तर प्रदेश की ओर जा रहा था। पनवाड़ी के पास पिकअप वाहन अपने आगे चल रहे वाहन में जा घुसा वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक-कंडक्टर अंदर ही फंस गए।

हादसे की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम तत्काल मौके पर पहुँची। प्रधान आरक्षक 253 बैजनाथ सिंह पटेल और पायलट महेंद्र सिंह जादौन ने सूझबूझ का परिचय देते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद वाहन के गेट को खोलकर ड्राइवर और कंडक्टर को सुरक्षित बाहर निकाला।

हादसे में चालक और परिचालक को केवल मामूली चोटें आई हैं।मौके पर ही प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सुरक्षित स्थान पर भेजा गया।पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क से हटाकर यातायात सुचारू करवाया।

रुपए लेनदेन को लेकर युवक पर चाकू से हमला

ब्लैक स्पॉट पर सीपीआर प्रशिक्षण, राहवीर एवं पीएम राहत योजना की दी जानकारी

मॉकड्रिल: पुलिस लाइन में उपद्रव कर रहे लोगों पर की गोलीबारी

ब्लैक स्पॉट पर लगाए चेतावनी फ्लेक्स, यातायात पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

ससुर पर बहू से छेड़छाड़ व धमकी देने का आरोप, जीरो पर एफआईआर दर्ज

error: Content is protected !!