🔥 ट्रेंडिंग

हाइवे-52 पर फिर वारदात तिरपाल काटकर चलती पिकअप से उड़ाए ऑटो पार्ट्स

किशोर सिंह राजपूत 9981757273

 शाजापुर। से गुजरने वाले आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-52 पर चलते वाहनों से चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामले में पीथमपुर से ग्वालियर जा रही एक बोलेरो पिकअप से बदमाशों ने तिरपाल काटकर ऑटो पार्ट्स से भरे दो कार्टन पार कर दिए। चोरी गए माल की कीमत लगभग 30 हजार रुपये बताई जा रही है। फरियादी की शिकायत पर लालघाटी पुलिस ने ‘जीरो’ पर केस दर्ज कर डायरी उज्जैन के तराना थाने भेज दी है।

चाय पीने के बाद कटी मिली रस्सी

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सौरभ विश्वकर्मा (23) निवासी रामरतन नगर, पीथमपुर (जिला धार) 20 जुलाई की सुबह करीब साढ़े दस बजे बोलेरो पिकअप (MP-09-AG-8950) में आयशर कंपनी के ऑटो पार्ट्स के कार्टन लेकर पीथमपुर से ब्यावरा, गुना, शिवपुरी होते हुए ग्वालियर के लिए निकले थे। दोपहर लगभग सवा तीन बजे उन्होंने मक्सी टोल नाके के पास एक चाय की दुकान पर गाड़ी रोकी। उस समय तक गाड़ी का तिरपाल बंधा हुआ था और सामान पूरी तरह सुरक्षित था।

करीब पौने चार बजे जब वे शाजापुर बायपास के पास पहुंचे, तो पीछे चल रहे एक अन्य वाहन चालक ने उन्हें बताया कि गाड़ी के पिछले हिस्से की रस्सी कटी हुई है और तिरपाल खुला हुआ है। सौरभ ने गाड़ी रोककर जांच की तो अंदर रखे सामान में से दो बॉक्स गायब मिले।

डायल 112 ने की मदद, सीमा विवाद में फंसा मामला

चोरी का पता चलते ही सौरभ ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एफआईआर टीम ने जांच के बाद बताया कि घटना स्थल (एचपी पेट्रोल पंप, नैनावद घाटी) उज्जैन जिले के तराना थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है। हालांकि, लालघाटी थाना नजदीक होने के कारण सौरभ ने वहीं जाकर अपनी शिकायत दर्ज कराई। लालघाटी पुलिस ने घटना स्थल तराना थाना क्षेत्र का होने की पुष्टि के बाद ‘जीरो’ पर एफआईआर दर्ज कर प्रकरण तराना पुलिस को सौंप दिया है।

थानों के सीमा विवाद में पिस रहे फरियादी

उल्लेखनीय है कि जिले से गुजरे हाइवे के इस हिस्से में चलते वाहनों से चोरी की घटनाएं आम हो गई हैं। मक्सी और लालघाटी (शाजापुर जिला) तथा तराना (उज्जैन जिला) थाना क्षेत्रों की सीमाएं आपस में मिलने के कारण अक्सर सीमा विवाद की स्थिति बनती है। घटना किस थाना क्षेत्र में हुई, इसे लेकर पुलिस अक्सर उलझती रहती है। इस कारण कई बार पीड़ित फरियादियों को शिकायत दर्ज कराने के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

30 हजार का माल चोरी, सीमा विवाद के चलते लालघाटी पुलिस ने जीरो पर दर्ज कर तराना थाने भेजी FIR

जीआरपी उज्जैन की तत्परता से कुछ ही दिनों में लापता युवती सुरक्षित दस्तयाब, परिवार ने जताया आभार

शाजापुर पुलिस अधीक्षक प्रियंका शुक्ला की अभिनव पहल जिले के हर थाने में साइबर पुलिस इकाई की शुरुआत

नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0′ अभियान: उत्कृष्ट विद्यालय में विद्यार्थियों को दिलाई नशामुक्ति की शपथ

सुनेरा पुलिस की बड़ी सफलता 24 घंटे में चोरी का खुलासा ₹1 लाख का मशरूका बरामद

ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा चलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, ₹30 हजार का मोबाइल जब्त

error: Content is protected !!