किशोर सिंह राजपूत 9981757273
शाजापुर। लालघाटी थाना क्षेत्र मैं भैंस चोरी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है दरअसल कर 17 जुलाई की रात में टापरी में बंधी भैंस चुरा कर ले गए खास बात यह है कि यही भैंस 17 दिन पहले 1 जुलाई को भी चोरी हुई थी जिसे पुलिस ने बरामद करके भैंस मालिक को सौंप दिया था वहीं अब चोरों ने एक बार फिर इस भैंस को निशाना बनाया और चुराकर ले गए हैं।
🔔 यह भी पढ़ें...
मामले में फरियादी रामचंद्र बैरागी निवासी बजरंग कॉलोनी शाजापुर ने लालघाटी थाने पर शिकायत दर्ज कराई है जिसमें बताया गया कि उसके घर के पास बनी टपरी के दरवाजे का लगा ताला तोड़कर अज्ञात चोर उसकी 90000 रुपए कीमत की भैंस चुरा कर ले गए हैं पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है



टॉप न्यूज़










शेयर करें













































