किशोर सिंह राजपूत 9981757273
शाजापुर। नगर पालिका अध्यक्ष प्रेम जैन ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) भूपेंद्र कुमार दीक्षित एवं स्वास्थ्य सभापति दुष्यंत सोनी के साथ मंगलवार को हाट मैदान का निरीक्षण किया। इस दौरान सब्जी मंडी में नीलामी स्थल पर दुकानदारों द्वारा किए गए अवैध कब्जों को हटाने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि बारिश के दिनों में नीलामी स्थल पर कीचड़ और जलभराव की समस्या के कारण व्यापारियों एवं खरीदारों को परेशानी होती है। फिलहाल यहां चूरी एवं अन्य निर्माण सामग्री डालकर पानी निकासी की व्यवस्था की जाएगी। इसके बाद डीपीआर तैयार कर स्थल का सीमेंट-कांक्रीट निर्माण कराया जाएगा, जिससे व्यापारियों, ग्राहकों तथा रविवार को लगने वाले हाट बाजार में बाहर से आने वाले दुकानदारों को सुविधा मिल सके।
🔔 यह भी पढ़ें...
उन्होंने दुकानदारों से सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण नहीं करने की अपील करते हुए कहा कि व्यवस्थित बाजार सभी के हित में है। इसके बाद नगर पालिका की टीम ने मां राजराजेश्वरी माता मंदिर मेला प्रांगण और मंगलनाथ महादेव मंदिर क्षेत्र का निरीक्षण किया। यहां साफ-सफाई व्यवस्था तथा मंदिर के सामने से गुजरने वाले मुख्य मार्ग के निर्माण कार्य की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि रुके हुए विकास कार्यों को शीघ्र प्रारंभ कर पूरा कराया जाएगा।
निरीक्षण के दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष पंडित आशीष, स्वास्थ्य सभापति दुष्यंत सोनी, दिनेश सौराष्ट्री, सतीश राठौर, अजय चंदेल, भेरूलाल भिलाला सहित नगर पालिका के अधिकारी, कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।



टॉप न्यूज़










शेयर करें
















































