🔥 ट्रेंडिंग

नबी की शान में आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप ए.आई.एम.आई.एम.ने एसपी से की सख्त कार्रवाई की मांग

किशोर सिंह राजपूत 9981757273

मक्सी। पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की शान में कथित आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने के मामले में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (ए.आई.एम.आई.एम.) शाजापुर इकाई ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन सौंपकर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

ए.आई.एम.आई.एम. शाजापुर प्रभारी सैय्यद अफसर अली द्वारा पुलिस अधीक्षक को दिए गए आवेदन में आरोप लगाया गया है कि नाजिया इलाही खान द्वारा की गई कथित टिप्पणी से मुस्लिम समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। आवेदन में कहा गया है कि इस प्रकार की टिप्पणियां समाज में अशांति एवं वैमनस्य का माहौल पैदा कर सकती हैं, जो कानूनन दंडनीय अपराध की श्रेणी में आती हैं।

आवेदन में पुलिस प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध वैधानिक प्रावधानों के तहत सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है। साथ ही भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाने का आग्रह भी किया गया है। ए .आई.एम.आई.एम.के फरदीन पठान, रियाज़ खान (कालापीपल), शाजापुर शहर प्रभारी अफसर अली, अमीन पठान एवं आबिद अली मदनी ने संयुक्त रूप से पुलिस अधीक्षक को आवेदन सौंपकर संबंधित मामले में सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।

वाराणसी में बाढ़ को लेकर अलर्ट: DM और पुलिस कमिश्नर ने बोट से किया निरीक्षण,

सरदार पटेल स्कूल में तीन दिवसीय कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव,विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

लाठी डण्डे से मारपीट करने के अपराध में सात लोगों को 02-02 वर्ष का कठोर कारावास एवं जुर्माना

डायल-112 के पायलटों को मिली यूनिफॉर्म और अपॉइंटमेंट लेटर

सावनभर 24 घंटे चला अन्न क्षेत्र, समापन पर दानदाताओं और कावड़ यात्रा संचालकों का सम्मान

error: Content is protected !!