🔥 ट्रेंडिंग

घरेलू विवाद में पति ने पत्नी ससुर से की मारपीट, दोनों जिला अस्पताल में भर्ती

किशोर सिंह राजपूत 9981757273

शाजापुर। शहर के ज्योति नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह घरेलू विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के दौरान पति ने अपनी पत्नी और बीच-बचाव करने आए ससुर के साथ मारपीट कर दी। घटना में पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि ससुर के सिर में चोट आई। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह करीब 11 बजे ज्योति नगर निवासी रोहित और उसकी पत्नी पूजा के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। आरोप है कि रोहित ने पत्नी पूजा के साथ मारपीट की, जिससे उसकी नाक पर गंभीर चोट लगी और खून बहने लगा।

घटना के दौरान पूजा के पिता अपनी पुत्री को बचाने और मामला शांत कराने के लिए बीच-बचाव करने पहुंचे। इस दौरान रोहित ने उनके साथ भी मारपीट कर दी, जिससे उनके सिर में चोट आ गई। घटना के बाद परिजनों और आसपास के लोगों ने घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां दोनों का उपचार जारी है। पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने पर मामले की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल दोनों घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

10 साल से फरार एनडीपीएस का आरोपी गिरफ्तार, सुनेरा पुलिस को बड़ी सफलता

17 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्य 

सांप के डसने से तीन वर्षीय मासूम की बिगड़ी तबीयत, जिला अस्पताल में समय पर इलाज से बची जान

एसपी यशपालसिंह राजपूत का तबादला, आईपीएस प्रियंका शुक्ला शाजापुर एसपी पदस्थ

नाले के गहरे चैंबर में फंसी गाय को गौरक्षा सेना ने सुरक्षित निकाला

error: Content is protected !!