🔥 ट्रेंडिंग

24 घंटे में नाबालिग अपहृता सकुशल बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

किशोर सिंह राजपूत 998175727

मोहन बड़ोदिया पुलिस की त्वरित कार्रवाई, घटना में प्रयुक्त ओमनी वैन भी जप्त

शाजापुर। थाना मोहन बड़ोदिया पुलिस ने नाबालिग अपहरण के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मात्र 24 घंटे के भीतर 15 वर्षीय अपहृता को सकुशल बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा अपहृता की शीघ्र बरामदगी हेतु 5 हजार रुपये के नगद इनाम की घोषणा भी की गई थी।

जानकारी के अनुसार 22 जून 2026 को फरियादी ने थाना मोहन बड़ोदिया में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी 15 वर्षीय पुत्री घर से बिना बताए कहीं चली गई है और वापस नहीं लौटी है। फरियादी को आशंका थी कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसकी पुत्री को बहला-फुसलाकर ले जाया गया है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर धारा 137(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की। थाना प्रभारी अरविंद सिंह तोमर के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजनों एवं संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की तथा जिला साइबर सेल की मदद से तकनीकी साक्ष्य जुटाए।

मुखबिर सूचना एवं साइबर सेल से प्राप्त तकनीकी जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ने आगर-मालवा जिले के कानड़ थाना क्षेत्र के ग्राम झारला में दबिश देकर अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया। जांच में अपहृता आरोपी कमल पिता रतनलाल मालवीय निवासी अरनिया, थाना कानड़ एवं अरमान पिता जाकिर खान निवासी कानड़, जिला आगर-मालवा के कब्जे में मिली।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही घटना में प्रयुक्त ओमनी वैन भी जप्त कर ली गई है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

इनकी रही सराहनीय भूमिका

थाना प्रभारी उनि. अरविंद सिंह तोमर, उनि. कैलाश नारायण यादव, प्रधान आरक्षक मो. शरीफ, प्रधान आरक्षक रविशंकर चौधरी, आरक्षक राहुल जाट, चालक आरक्षक विष्णु प्रसाद दांगी, आरक्षक अर्जुन बागड़ी, महिला आरक्षक राधिका राजपूत तथा साइबर सेल प्रभारी विकास तिवारी एवं उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

10 साल से फरार एनडीपीएस का आरोपी गिरफ्तार, सुनेरा पुलिस को बड़ी सफलता

17 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्य 

सांप के डसने से तीन वर्षीय मासूम की बिगड़ी तबीयत, जिला अस्पताल में समय पर इलाज से बची जान

एसपी यशपालसिंह राजपूत का तबादला, आईपीएस प्रियंका शुक्ला शाजापुर एसपी पदस्थ

नाले के गहरे चैंबर में फंसी गाय को गौरक्षा सेना ने सुरक्षित निकाला

error: Content is protected !!