किशोर सिंह राजपूत 9981757273
शाजापुर। शहर के डिपो के पास आज शाम को एक कार डिवाइडर पर चढ़ गई और पलट गई। घटना में कार सवार लोगों को किसी प्रकार की गंभीर चोट नहीं आई, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
🔔 यह भी पढ़ें...
कार अचानक डिवाइडर पर चढ़ गई। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से वाहन को सुरक्षित हटाया गया।
क्षेत्रवासियों का कहना है कि उक्त डिवाइडर पर रिफ्लेक्टर एवं पर्याप्त चेतावनी संकेतक नहीं लगाए गए हैं। विशेषकर रात्रि के समय डिवाइडर स्पष्ट दिखाई नहीं देता, जिसके कारण यहां आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं।
स्थानीय नागरिकों ने संबंधित विभाग से डिवाइडर पर रिफ्लेक्टर, संकेतक एवं प्रकाश व्यवस्था की उचित व्यवस्था करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की दुर्घटनाओं को रोका जा सके।
हालांकि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन घटना ने सड़क सुरक्षा व्यवस्थाओं पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।



टॉप न्यूज़










शेयर करें
















































