किशोर सिंह राजपूत 9981757273
शाजापुर। नगर पालिका अध्यक्ष प्रेम जैन एवं स्वास्थ्य सभापति दुष्यंत सोनी ने गुरुवार को नगर पालिका के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया। भ्रमण के दौरान कई स्थानों पर सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई।
🔔 यह भी पढ़ें...

निरीक्षण के दौरान मुख्य मार्गों पर कचरा पड़ा हुआ मिला, वहीं नालियों में गंदा पानी और कचरा भरा होने से आमजन को हो रही परेशानी पर चिंता व्यक्त की गई। इस पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रेम जैन ने संबंधित कर्मचारियों को फटकार लगाते हुए निर्देश दिए कि 24 घंटे के भीतर वार्डों की सफाई व्यवस्था में सुधार सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने कहा कि नगर में प्रतिदिन नियमित साफ-सफाई की जाए तथा सार्वजनिक शौचालयों की दिन में दो बार धुलाई एवं सफाई हो, ताकि वहां किसी प्रकार की बदबू और गंदगी न रहे तथा नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
अध्यक्ष ने मच्छरों और बीमारियों की रोकथाम के लिए दवा का नियमित छिड़काव करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होना चाहिए और नगर की स्वच्छता व्यवस्था को प्राथमिकता के आधार पर सुधारा जाए।
इस अवसर पर उन्होंने चेतावनी दी कि सफाई व्यवस्था में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा नगर पालिका की टीम द्वारा प्रतिदिन वार्डों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं की निगरानी की जाएगी।



टॉप न्यूज़










शेयर करें
















































