🔥 ट्रेंडिंग

अनियंत्रित कंटेनर नहर में गिरा, चालक घायल

किशोर सिंह राजपूत 9981757273

NH-52 पर एचपी पेट्रोल पंप के पास हादसा, यातायात पुलिस ने संभाली व्यवस्था

शाजापुर। राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर बिजना जोड़ और ठुकराना जोड़ के बीच स्थित एचपी पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार शाम को एक कंटेनर अनियंत्रित होकर नहर की दीवार तोड़ते हुए नहर में जा गिरा। दुर्घटना में कंटेनर चालक घायल हो गया। राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कंटेनर अचानक नियंत्रण खो बैठा और सड़क किनारे बनी नहर की दीवार तोड़ते हुए नहर में जा गिरा। दुर्घटना की सूचना मिलते ही यातायात पुलिस मौके पर पहुंची और हाईवे पर यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए मोर्चा संभाला।

मौके पर यातायात पुलिस की ओर से सूबेदार सीमा मौर्य एवं प्रधान आरक्षक अमित जाट पुलिस ने पहुंचकर यातायात को नियंत्रित किया तथा दुर्घटनास्थल पर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की। घायल चालक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

हादसे के बाद कुछ समय के लिए क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा, लेकिन पुलिस की तत्परता से यातायात प्रभावित नहीं हुआ। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है तथा कंटेनर को नहर से बाहर निकालने की कार्रवाई जारी है

वायरल वीडियो के बाद लालघाटी थाना के एएसआई महेश कुमार घुरे निलंबित

कुएं में गिरे जीवित हिरण को सुरक्षित निकाला, डायल-112 और वन विभाग ने

वजीरपुर में मकान में लगी भीषण आग घरेलू सामान जलकर राख कोई जनहानि नहीं

पुलिस लाइन शाजापुर में ब्राइटर माइंड्स प्रशिक्षण एवं समर कैंप का सफल समापन

डायल-112 के पायलट अंकित बरेठा का जन्मदिन, कर्तव्यनिष्ठा और साहस के लिए मिली शुभकामनाएं

error: Content is protected !!