किशोर सिंह राजपूत 9981757273
शाजापुर। भाजपा कार्यालय शाजापुर पर नगर मंडल की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में माननीय विधायक अरुण जी भीमावद ने संबोधित करते हुए आगामी कार्यक्रम हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया तथा सभी से मतदाता सूची को अपडेट कर निर्वाचन आयोग द्वारा दी गई समय सीमा में कार्य संपन्न हो ऐसा अनुरोध किया बैठक की अध्यक्षता कर रहे नगर अध्यक्ष प आशीष नागर ने संगठन के कार्यों की समीक्षा करते हुए शक्ति केंद्र की बैठक की रूपरेखा तैयार करके आगामी कार्यक्रम एवं मन की बात कार्यक्रम पर अपना संबोधन दिया बैठक का संचालन महामंत्री गोविंद नायक ने तथा आभार विकास सिन्दल ने माना बैठक में विशेष अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष प्रेम जी जैन, उपाध्यक्ष संतोष जी जोशी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष शीतल भावसार, जिला मंत्री उमेश टेलर, मनोहर विश्वकर्मा, जितेंद्र मीणा, संजय शिवहरे ,सोनू सोलंकी, सहित भाजपा नगर मंडल के पदाधिकारी,समस्त पार्षदगण,एवं शक्ति केंद्र के संयोजक उपस्थित रहे यह जानकारी मीडिया प्रभारी महेश गवली मोनू ने दी
🔔 यह भी पढ़ें...




टॉप न्यूज़










शेयर करें

















































