🔥 ट्रेंडिंग

जिला अस्पताल की लिफ्ट में दो युवक फंसे, 15 मिनट बाद निकाला बाहर

किशोर सिंह राजपूत 9981757273

शाजापुर। जिला अस्पताल की नई एमसीएच बिल्डिंग में सोमवार देर रात लिफ्ट बंद होने से दो युवक अंदर फंस गए। करीब 15 मिनट तक दोनों लिफ्ट में बंद रहे, जिससे अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार इम्तियाज खान और साजिद खान अपने एक परिचित से मिलने अस्पताल पहुंचे थे। जैसे ही दोनों लिफ्ट में सवार हुए, अचानक लिफ्ट बंद हो गई।और दोनों अंदर फंस गए। लिफ्ट बंद होने के साथ अंदर लगे पंखे भी बंद हो गए, जिससे गर्मी के कारण दोनों युवक परेशान हो गए और पसीने से तरबतर हो गए।

घटना की सूचना मिलने पर अस्पताल के इलेक्ट्रीशियन मकसूद खान मौके पर पहुंचे और तकनीकी प्रयास कर लिफ्ट का गेट खोलकर दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला। घटना के दौरान कुछ समय के लिए अस्पताल में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।

शाजापुर में शाम 4:30 बजे हुई हल्की बारिश फसलों को राहत की उम्मीद

त्योहारों पर ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने की तैयारी, नई सड़क को वन-वे करने का सुझाव

जिला अस्पताल में मरीज के परिजन की जेब से 50 हजार रुपए चोरी

महिला से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को 2 साल का सश्रम कारावास

मुख्य सड़क पर कुंडली मारकर बैठा सांप, दोनों तरफ लगी लोगों की भीड़

error: Content is protected !!