🔥 ट्रेंडिंग

ड्यूटी के दौरान शहीद प्रधान आरक्षक के परिवार को ₹1 करोड़ की सहायता

शाजापुर, 24 मार्च 2026। पुलिस सैलरी पैकेज योजना के अंतर्गत एक संवेदनशील पहल करते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय, जिला शाजापुर में स्वर्गीय प्रधान आरक्षक श्री नरेंद्र परमार की धर्मपत्नी श्रीमती पवित्रा परमार को एक्सीडेंटल मृत्यु बीमा क्लेम के रूप में 1 करोड़ रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई।

गौरतलब है कि स्वर्गीय नरेंद्र परमार का 22 अगस्त 2025 को ड्यूटी के दौरान सड़क दुर्घटना में आकस्मिक निधन हो गया था। इसके पश्चात भारतीय स्टेट बैंक के माध्यम से बीमा क्लेम की प्रक्रिया पूर्ण कर भुगतान के लिए प्रेषित किया गया था।

मंगलवार को प्रकरण के निराकरण उपरांत भारतीय स्टेट बैंक के मुख्य प्रबंधक शरद शर्मा एवं सहायक प्रबंधक आशिक भारती (क्षेत्रीय व्यवसाय कार्यालय, देवास) द्वारा पुलिस अधीक्षक श्री यशपाल सिंह राजपूत की उपस्थिति में सहायता राशि का चेक परिजनों को सौंपा गया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने स्वर्गीय आरक्षक के कर्तव्यनिष्ठ सेवा भाव को स्मरण करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह आर्थिक सहायता परिवार के लिए संबल साबित होगी।

पुलिस विभाग द्वारा इस प्रकार की योजनाओं के माध्यम से ड्यूटी के दौरान दिवंगत कर्मियों के परिजनों को सहयोग प्रदान करने की पहल निरंतर जारी है।

डायल-112 के पायलटों को मिली यूनिफॉर्म और अपॉइंटमेंट लेटर

सावनभर 24 घंटे चला अन्न क्षेत्र, समापन पर दानदाताओं और कावड़ यात्रा संचालकों का सम्मान

इंदौर से आई विशेष टीम ने शाजापुर में की सघन जांच डायरेक्ट तार और मीटर से छेड़छाड़ के मामले सामने आए

वर्कशॉप में चोरी करने वाले बदमाश को पुलिस ने पकड़ा, जांच जारी

सिर्फ 1 घंटे में कुत्तों ने 12 लोगों को बनाया शिकार, घायल पहुंचे जिला अस्पताल

error: Content is protected !!