शाजापुर। के वार्ड नंबर 9 स्थित लाल खिड़की क्षेत्र में आज रात उस समय सनसनी फैल गई, जब स्थानीय निवासियों ने एक अज्ञात संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। घटना रात लगभग 9:30 बजे की है, जब क्षेत्र के नागरिकों ने एक युवक की संदिग्ध गतिविधियों को भांपते पकड़ लिया।
🔔 यह भी पढ़ें...
युवक लाल खिड़की की गलियों में संदिग्ध अवस्था में घूम रहा था। जब मोहल्ले के लोगों ने उससे पूछताछ की, तो वह घबरा गया और कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे सका। युवक की संदिग्ध व्यवहार को देखते हुए स्थानीय जनों का संदेह गहरा गया नागरिकों ने तुरंत थाना कोतवाली को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुँची, जहाँ ने युवक को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस पकड़े गए युवक को थाने पर पूछताछ कर रही है



टॉप न्यूज़










शेयर करें












































