किशोर सिंह राजपूत 9981757573
शाजापुर। राजेश्वरी माता मंदिर के सामने सोमवार शाम के समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक बोलेरो वाहन में सांप घुस गया। वाहन में सांप होने की सूचना मिलते ही चालक ने वाहन रोक दिया, जिससे पुल पर यातायात बाधित हो गया और दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई।
🔔 यह भी पढ़ें...
काफी देर तक सांप बोलेरो के अंदर ही मौजूद रहा। इस दौरान वाहन को सड़क पर खड़ा रखने से यातायात प्रभावित हुआ। हालांकि कुछ समय बाद वाहन धीरे-धीरे निकलते रहे और यातायात सामान्य होने लगा। बोलेरो में सांप के घुसने की सूचना से मौके पर लोगों की भीड़ भी जमा हो गई।



टॉप न्यूज़










शेयर करें















































