🔥 ट्रेंडिंग

एक साल से फरार लूट-डकैती के 4 आरोपी गिरफ्तार, 12 लाख का माल जब्त

किशोर सिंह राजपूत 9981757273

मक्सी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 9.90 लाख रुपए नकद और वारदात में प्रयुक्त दो बाइक बरामद, दो आरोपी अब भी फरार

शाजापुर। मक्सी थाना क्षेत्र में एक साल से अधिक समय से लंबित लूट एवं डकैती के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 9 लाख 90 हजार रुपए नकद और वारदात में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल सहित करीब 12 लाख रुपए का मशरूका जब्त किया है। गिरफ्तार आरोपियों पर 10-10 हजार रुपए का इनाम घोषित था।

पुलिस के अनुसार मक्सी थाने के अपराध क्रमांक 202/2025 में लूट एवं डकैती की वारदात के बाद आरोपी फरार चल रहे थे। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस ने जोगिंदर उर्फ भूरा (34), सावन (23), महेंद्र (23) और विकास (28)  को गिरफ्तार किया।

आभूषण और नकदी लूटने का आरोप

मामले में सोने का हार, कंदोरा, पायजेब, चांदी के गिलास, सोने की कान की बालियां, चेन, अंगूठी सहित अन्य आभूषण और 50 हजार रुपए नकद लूटे जाने की जानकारी पुलिस ने दी थी। आरोपियों ने लूट के आभूषण बेचने के बाद रकम का आपस में बंटवारा किया था। पुलिस के अनुसार आभूषण खरीदने वाले भूपेंद्र पिता राजेश हाड़ा, निवासी चिड़ावद देवास की मृत्यु हो चुकी है। अन्य संबंधित व्यक्ति की तलाश वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर की जा रही है।

दो आरोपी अभी फरार

पुलिस के अनुसार मामले में भूरिया पिता बौदिया हाड़ा निवासी पांडा, जिला देवास और चेतन पिता छत्तरमल छाड़ी निवासी रूलकी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ मक्सी सहित अन्य थानों में स्थायी एवं गिरफ्तारी वारंट भी जारी होने की जानकारी दी गई है।

कार्रवाई एसपी प्रियंका शुक्ला, एएसपी घनश्याम मालवीय और एसडीओपी डॉ. नागेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने की। इसमें मक्सी थाना प्रभारी मदन इवने, बेरछा थाना प्रभारी भरतसिंह किरार, सलसलाई थाना प्रभारी जनकसिंह रावत सहित तीनों थानों और साइबर सेल के पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

शाजापुर में शाम 4:30 बजे हुई हल्की बारिश फसलों को राहत की उम्मीद

त्योहारों पर ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने की तैयारी, नई सड़क को वन-वे करने का सुझाव

जिला अस्पताल में मरीज के परिजन की जेब से 50 हजार रुपए चोरी

महिला से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को 2 साल का सश्रम कारावास

मुख्य सड़क पर कुंडली मारकर बैठा सांप, दोनों तरफ लगी लोगों की भीड़

error: Content is protected !!