किशोर सिंह राजपूत 9981757273
जीवन सिंह शेरपुर की अगुवाई में निकली विशाल तिरंगा यात्रा, हजारों युवा, बुजुर्ग और बच्चे हुए शामिल
🔔 यह भी पढ़ें...
शाजापुर। करणी सेना परिवार की ओर से रविवार को शाजापुर में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। करणी सेना प्रमुख जीवन सिंह शेरपुर, शैलेन्द्र सिंह झाला एवं संगठन मंत्री अजीत सिंह डोडिया सोनू बना सापखेड़ा के नेतृत्व में निकली यात्रा में हजारों की संख्या में युवा, बुजुर्ग और बच्चे शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लेकर निकले लोगों से पूरा शहर तिरंगामय नजर आया। भारत माता के जयकारों और देशभक्ति के नारों से शहर की सड़कें गूंज उठीं। यात्रा के मार्ग में जगह-जगह नागरिकों एवं विभिन्न संगठनों द्वारा पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया जा रहा है। तिरंगा यात्रा को लेकर शहर में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है और जगह-जगह बड़ी संख्या में लोग यात्रा के स्वागत के लिए मौजूद हैं।




टॉप न्यूज़










शेयर करें












































