🔥 ट्रेंडिंग

मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली नाली में पलटी, 8 से 10 घायल

किशोर सिंह राजपूत 9981757273

शाजापुर।सुनेरा थाना क्षेत्र के ग्राम जलोदा के पास  मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नाली में पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार 8 से 10 लोग घायल हो गए। सभी घायल रामनगर-जलोदा क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार सभी मजदूर ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर मजदूरी करने जा रहे थे। इसी दौरान ड्राइवर का ध्यान ट्रैक्टर चलाने से हट गया, जिससे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर नाली में पलट गया। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां सभी का इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलने के बाद सुनेरा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटी है।

शाजापुर में शाम 4:30 बजे हुई हल्की बारिश फसलों को राहत की उम्मीद

त्योहारों पर ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने की तैयारी, नई सड़क को वन-वे करने का सुझाव

जिला अस्पताल में मरीज के परिजन की जेब से 50 हजार रुपए चोरी

महिला से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को 2 साल का सश्रम कारावास

मुख्य सड़क पर कुंडली मारकर बैठा सांप, दोनों तरफ लगी लोगों की भीड़

error: Content is protected !!