🔥 ट्रेंडिंग

नाले के गहरे चैंबर में फंसी गाय को गौरक्षा सेना ने सुरक्षित निकाला

किशोर सिंह राजपूत 9981757273

शाजापुर। शहर के काछीवाड़ा स्थित भारतीय विद्या मंदिर स्कूल के सामने बने नाले के चैंबर में फंसी एक गाय का गौरक्षा सेना के सदस्यों ने तत्परता दिखाते हुए सफल रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला। जानकारी के अनुसार, शाम करीब 6 बजे गौरक्षा सेना को सूचना मिली कि एक गाय नाले के गहरे चैंबर में फंसी हुई है। मौके पर पहुंचकर देखा गया कि गाय सुबह से ही चैंबर में गिरी हुई थी। नाले में फैली गंदगी के कारण उस पर किसी की नजर नहीं पड़ी थी। स्थानीय निवासी मिथुन शर्मा की नजर गाय पर पड़ने के बाद उन्होंने गौरक्षा सेना के धर्मेन्द्र शर्मा को सूचना दी। सूचना मिलते ही धर्मेन्द्र शर्मा, अशोक खींची, अजय राजोरिया, हर्षित परमार एवं राहुल गुर्जर मौके पर पहुंचे और तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू किया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौके पर एकत्र हो गए। करीब 15 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने गाय को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। बाहर निकालने के बाद उसका प्राथमिक उपचार भी किया गया। गौरक्षा सेना ने नगरवासियों से अपील की है कि यदि कहीं भी कोई गौवंश या अन्य मूक पशु संकट में दिखाई दे तो इसकी तत्काल सूचना दें, ताकि समय रहते उसका सुरक्षित रेस्क्यू कर जीवन बचाया जा सके।

डायल-112 के पायलटों को मिली यूनिफॉर्म और अपॉइंटमेंट लेटर

सावनभर 24 घंटे चला अन्न क्षेत्र, समापन पर दानदाताओं और कावड़ यात्रा संचालकों का सम्मान

इंदौर से आई विशेष टीम ने शाजापुर में की सघन जांच डायरेक्ट तार और मीटर से छेड़छाड़ के मामले सामने आए

वर्कशॉप में चोरी करने वाले बदमाश को पुलिस ने पकड़ा, जांच जारी

सिर्फ 1 घंटे में कुत्तों ने 12 लोगों को बनाया शिकार, घायल पहुंचे जिला अस्पताल

error: Content is protected !!