किशोर सिंह राजपूत 9981757273
शाजापुर। थाना मोहन बड़ोदिया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज तीन दिन में 16 वर्षीय नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार भी जब्त की है।
🔔 यह भी पढ़ें...
पुलिस के अनुसार 6 मई 2026 को फरियादी ने थाना मोहन बड़ोदिया में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग पुत्री अपनी मां को खेत से बुलाने के लिए घर से निकली थी, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटी। परिजनों ने आशंका जताई थी कि कोई अज्ञात व्यक्ति उसे बहला-फुसलाकर ले गया है। मामले में थाना मोहन बड़ोदिया में धारा 137(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री यशपाल सिंह राजपूत द्वारा बालिका की शीघ्र बरामदगी हेतु 5 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की गई थी।
थाना प्रभारी उप निरीक्षक अरविंद सिंह तोमर के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण कर परिजनों, सहपाठियों एवं आसपास के लोगों से पूछताछ की तथा साइबर सेल की सहायता से तकनीकी साक्ष्य जुटाए।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए ग्राम धतरावदा, जिला राजगढ़ से नाबालिग बालिका को आरोपी लौकेन्द्र सिंह पिता बाबूसिंह राजपूत के कब्जे से सकुशल बरामद किया। आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उनि. अरविंद सिंह तोमर, उनि. के.एन. यादव, सउनि मेहमद अली, प्रधान आरक्षक जितेंद्र सितपरा, आरक्षक शैलेन्द्र शर्मा, शैलेन्द्र गुर्जर, महिला आरक्षक कीर्ति मंडोत तथा साइबर सेल टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



टॉप न्यूज़










शेयर करें












































