किशोर सिंह राजपूत शाजापुर 9981757273
🔔 यह भी पढ़ें...
शाजापुर। शुक्रवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डाइट शाजापुर में कलेक्टर ऋजु बाफना द्वारा एफ एल एन समीक्षा बैठक के दौरान दिए गए दिशा निर्देश के परिपालन में हर बच्चा निपुण बने अभियान के अंतर्गत एफ एल एन कक्षाओं में निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु बच्चों के सिखने के स्तर को समझने के लिए विद्यालय द्वारा भरे जा रहे ट्रेकर डेटा की समीक्षा की गई थी। समीक्षा के दौरान यह पाया गया कि एफ एल एन कक्षाओं के वास्तविक अधिगम को समुचित रूप से समझना आवश्यक है। जिससे कि जिले की आगामी कार्ययोजना मिशन अंकुर के लक्ष्यों के अनुरूप अधिक प्रभावी रूप से तैयार की जा सकें।
इसी उद्देश्य से जिले के प्रत्येक विकासखण्ड के रैंडम चयनित शालाओं में विकासखंड अकादमिक समन्वय बीएसी टीम द्वारा सहगामी मूल्यांकन किए जाने की योजना बनाई गई है। इसी लिए समस्त बीएसी का एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम शुक्रवार को मिशन अंकुर टीम द्वारा डाइट शाजापुर में रखा गया। इस अवसर पर डाइट प्राचार्य अनीता श्रीवास्तव, व्याख्याता महेश भेसानिया, दीपक शर्मा, बी एल बैरागी, बीआरसी योगेश भावसार, मिशन अंकुर टीम से सुमित साध, सभाजित पटेल, स्नेहा द्विवेदी, संजय राजपूत , ताहिर अली, सहित जिले के समस्त बीएसी उपस्थित रहे। उक्त जानकारी बीएसी श्री प्रमोद गुप्ता द्वारा दी गई।



शाजापुर









शेयर करें
















































