किशोर सिंह राजपूत 9981757273
सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी ने निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश
🔔 यह भी पढ़ें...
मक्सी। क्षेत्रीय सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी ने गुरुवार को मक्सी पहुंचकर फोरलेन सड़क एवं निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया और संबंधित ठेकेदार व सुपरवाइजर से कार्य की जानकारी प्राप्त की।
सांसद सोलंकी ने निर्माण एजेंसी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए गुणवत्ता से कोई समझौता किए बिना कार्य को शीघ्र पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि फोरलेन सड़क और रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण से क्षेत्र में यातायात व्यवस्था बेहतर होगी तथा लोगों को आवागमन में होने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी।
निरीक्षण के दौरान सांसद ने निर्माण कार्य की गति बढ़ाने पर विशेष जोर देते हुए ठेकेदार और सुपरवाइजर को समय-सीमा के भीतर परियोजना पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में अनावश्यक विलंब स्वीकार्य नहीं होगा और निर्माण कार्य तय मानकों के अनुरूप होना चाहिए।



टॉप न्यूज़










शेयर करें
















































