🔥 ट्रेंडिंग

शाजापुर वार्ड क्रमांक 20 में ‘विकास’ की बह रही गंदी गंगा, इंदौर जैसी त्रासदी की आहट

शाजापुर। इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से एक दर्जन से अधिक लोगों की मौत का जख्म अभी भरा भी नहीं था कि अब शाजापुर के वार्ड क्रमांक 20 से वैसी ही डरावनी तस्वीरें सामने आने लगी हैं। यहाँ नलों से बह रहा काला और बदबूदार पानी प्रशासन के ‘स्वच्छ जल’ के दावों की धज्जियां उड़ा रहा है।

वार्ड 20 के निवासी बंटी भावसार और जितेंद्र भावसार का कहना तीन साल से नलों से गंदा पानी आ रहा। वह इतनी प्रदूषित है कि उसे देखना भी दूभर है। विडंबना देखिए, जिस पानी को जीवनदायिनी होना चाहिए, वह यहाँ सीधे तौर पर यमराज को निमंत्रण दे रहा है। वार्ड 20 हालात देखकर ऐसा लग रहा है कि शाजापुर का नगर पालिका प्रशासन भी इंदौर जैसी किसी बड़ी घटना का इंतजार कर रहा है। यहाँ के पानी की स्थिति ऐसी है कि इसका सेवन करने वालों को ‘परमात्मा से मिलने’ से शायद ही कोई रोक पाए।

इंदौर की घटना से सबक लेने के बजाय शाजापुर का जिम्मेदार अमला कुंभकर्णी नींद सोया हुआ है। गंदे पानी की आपूर्ति से महामारी फैलने का डर बना हुआ है, लेकिन बार-बार शिकायतों के बावजूद सुधार के नाम पर केवल आश्वासन मिल रहे हैं।

हज यात्रा पर जा रहे हज यात्री का नूरानी मस्जिद में भावभीना स्वागत,

अनमोल सेवा समिति द्वारा संगोष्ठी का आयोजन। 

जमीन के सीमांकन के दौरान खूनी संघर्ष, पटवारी के सामने चलीं तलवारें और लाठियां

शाजापुर पुलिस की जल सेवा, हाईवे पर वाहन चालकों को पिलाया शीतल जल