🔥 ट्रेंडिंग

बिना मुंडेर के कुएं में गिरी गाय को गौरक्षा सेना ने सुरक्षित निकाला

शाजापुर। जिले के समीप ग्राम कांजा और बरवाल के बीच स्थित एक खेत में बने बिना मुंडेर के कुएं में गिरी गाय को गौरक्षा सेना के सदस्यों ने साहस और तत्परता का परिचय देते हुए सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

कांजा के बाल्डे के नीचे  खेत में स्थित इस कुएं में एक गाय पिछले तीन दिनों से गिरी हुई थी। इस संबंध में पहले ही कुएं के मालिक को सूचना दी जा चुकी थी, लेकिन उनकी ओर से कोई ठोस प्रयास नहीं किया गया।

शुक्रवार, 1 मई को शाम करीब 4 बजे ग्रामीणों ने घटना की सूचना गौरक्षा सेना को दी। सूचना मिलते ही संगठन के सदस्य तत्काल मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि कुएं में पानी भरा हुआ था और उसमें एक जहरीला सांप भी मौजूद था, जिससे बचाव कार्य और अधिक जोखिमपूर्ण हो गया।

इसके बावजूद गौरक्षकों ने बिना भय के साहस दिखाते हुए गाय को बचाने का निर्णय लिया। लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रस्सी और ट्रैक्टर की सहायता से गाय को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

बचाव कार्य के पश्चात गौरक्षा सेना के सदस्यों ने कुएं के मालिक को फोन पर सूचना देकर कुएं को सुरक्षित रूप से ढकने का आग्रह किया, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। इस दौरान गौरक्षा सेना की बरवाल टीम, शाजापुर के गोरक्षक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर उपस्थित रहे।

वाराणसी में बाढ़ को लेकर अलर्ट: DM और पुलिस कमिश्नर ने बोट से किया निरीक्षण,

सरदार पटेल स्कूल में तीन दिवसीय कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव,विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

लाठी डण्डे से मारपीट करने के अपराध में सात लोगों को 02-02 वर्ष का कठोर कारावास एवं जुर्माना

डायल-112 के पायलटों को मिली यूनिफॉर्म और अपॉइंटमेंट लेटर

सावनभर 24 घंटे चला अन्न क्षेत्र, समापन पर दानदाताओं और कावड़ यात्रा संचालकों का सम्मान

error: Content is protected !!