🔥 ट्रेंडिंग

अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई एक मौके पर मौत 3 गंभीर

शाजापुर: भीषण सड़क हादसा; अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, राकेश की मौके पर मौत, जीवन सहित 3 गंभीर

शाजापुर जिले के सलसलाई थाना क्षेत्र में आज एक हृदयविदारक सड़क हादसा हुआ। याराना ढाबा के सामने एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। इस भीषण भिड़ंत में कार सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

जानकारी के अनुसार, कार सवार चारों युवक ग्राम गैर खेड़ी के निवासी हैं। वे भैंसवा माता जी के दर्शन कर और अपनी मन्नत (मान) पूरी कर खुशी-खुशी वापस अपने गांव लौट रहे थे। तभी सलसलाई में अकोदिया मार्ग पर याराना ढाबा के पास उनकी कार अचानक बेकाबू होकर सड़क किनारे लगे पेड़ में जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई तीन गभीर घायल हादसे में घायल युवकों को डॉयल 112 सूचना पर मौके पहुंची आरक्षक सी 205 मोहन डांगी पायलेट अदिल खान ओर स्थानीय लोगों की मदद से कार से बाहर निकाला गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शरू की

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से तीन घायल, डायल 112 ने पहुंचाया अस्पताल

दिव्यांग होने के बावजूद जनगणना कार्य में निभा रहे अहम भूमिका

डॉलर समूह के चैयरमैन के निधन से आर्य जगत में शोक व्याप्त।

अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर का सफल आयोजन

चलते ट्रक से बदमाशों ने चुराया माल, वीडियो हो रहा वायरल