शाजापुर।स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कक्षा नर्सरी से 12वीं तक के छात्रों के लिए नया शाला संचालन समय निर्धारित शाजापुर जिले में ग्रीष्म ऋतु के चलते तापमान में निरंतर वृद्धि हो रही है, जिससे विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ने की संभावनाएँ बढ़ गई हैं। इस कारण, जिले की सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में कक्षा नर्सरी से लेकर 12वीं तक के छात्रों के लिए शाला संचालन का समय अब प्रातः 7:30 से दोपहर 12:30 बजे तक निर्धारित किया गया है।

🔔 यह भी पढ़ें...
इसके साथ ही, शैक्षणिक स्टाफ के लिए कार्य समय में भी परिवर्तन किया गया है। स्टाफ को 2:00 बजे तक विद्यालय में उपस्थित रहकर नामांकन आधार अपडेशन, अपार आईडी, एवं अन्य आवश्यक कार्यशाला गतिविधियों को समय सीमा में पूर्ण करें।
जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन समय में भी परिवर्तन किया गया है। अब इन केंद्रों में बच्चों के लिए कक्षाएँ प्रातः 8:00 बजे से लेकर 12:00 बजे तक संचालित होंगी।
विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए लिया गया है ताकि उन्हें अत्यधिक गर्मी से बचाया जा सके और उनका शैक्षिक कार्य भी सुचारू रूप से चलता रहे।



टॉप न्यूज़









शेयर करें
















































