🔥 ट्रेंडिंग

सिरफिरों ने ग्वालियर महापौर की गाड़ी पर किया हमला, जांच कर रही पुलिस

शाजापुर। ग्वालियर पूर्व के विधायक सतीश सिकरवार की पत्नी और ग्वालियर महापौर शोभा सिकरवार के चार पहिया वाहन पर उज्जैन जिले के पावसा थाना क्षेत्र में हमला होने का मामला सामने आया है। यह घटना 13 अप्रैल सोमवार की रात की है।

किंतु मामला बुधवार को चर्चा में आया। सोशल मीडिया पर महापौर की गाड़ी पर हमला होने की जानकारी वायरल हुई। इसके बाद शाजापुर से लेकर उज्जैन जिले में तक इसकी चर्चा रही। मामले को लेकर महापौर शोभा सिकरवार के पति विधायक सतीश सिकरवार ने बताया कि सोमवार रात करीब 12:30 बजे उज्जैन से 10-15 किलोमीटर पहले दो पहिया वाहन सवार युवकों ने गाड़ी के अगले हिस्से में ड्राइवर साइड पर लोहे के सरिया से हमला किया। गनीमत रही की घटनाक्रम में गाड़ी में सवार महापौर, उनकी बिटिया, गनमैन और वाहन चालक को कोई चोट नहीं आई और वाहन भी नियंत्रण में रहा। चलते वाहन पर हमले से अगर वाहन अनियंत्रित हो जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। विधायक सिकरवार ने बताया कि घटनाक्रम की जानकारी उन्होंने उज्जैन एसपी प्रदीप शर्मा को दी है। पुलिस द्वारा अपने स्तर पर मामले की जांच की जा रही है। विधायक सिकरवार ने इस घटनाक्रम पर चिंता जाहिर की है।

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से तीन घायल, डायल 112 ने पहुंचाया अस्पताल

दिव्यांग होने के बावजूद जनगणना कार्य में निभा रहे अहम भूमिका

डॉलर समूह के चैयरमैन के निधन से आर्य जगत में शोक व्याप्त।

अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर का सफल आयोजन

चलते ट्रक से बदमाशों ने चुराया माल, वीडियो हो रहा वायरल