🔥 ट्रेंडिंग

मोहना जोड़ के पास सड़क हादसा, बाइक सवार की मौके पर मौत

अज्ञात वाहन की टक्कर से 35 वर्षीय युवक की जान गई, पुलिस ने मर्ग कायम कर शुरू की जांच

शाजापुर।मोहन बड़ोदिया थाना क्षेत्र के ग्राम मोहना जोड़ के समीप गुरुवार रात करीब 11:00 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक की पहचान मेहरबान पिता आत्माराम बेलदार (35) निवासी गड़िया थाना नलखेड़ा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक अपनी बाइक से जा रहा था, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। पायलट जितेंद्र कुमार और ईएमटी मोहन बामनिया की मदद से शव को मोहन बड़ोदिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां शव को मर्चुरी रूम में रखवाया गया।

मोहन बड़ोदिया थाना प्रभारी अरविंद सिंह तोमर के अनुसार, पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है। शुक्रवार सुबह करीब 9:00 बजे पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है।

वाराणसी में बाढ़ को लेकर अलर्ट: DM और पुलिस कमिश्नर ने बोट से किया निरीक्षण,

सरदार पटेल स्कूल में तीन दिवसीय कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव,विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

लाठी डण्डे से मारपीट करने के अपराध में सात लोगों को 02-02 वर्ष का कठोर कारावास एवं जुर्माना

डायल-112 के पायलटों को मिली यूनिफॉर्म और अपॉइंटमेंट लेटर

सावनभर 24 घंटे चला अन्न क्षेत्र, समापन पर दानदाताओं और कावड़ यात्रा संचालकों का सम्मान

error: Content is protected !!