🔥 ट्रेंडिंग

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल का मुड़लाय में छापा,पोस्ट पर नाबालिग से पूछताछ

लाल किले से जुड़ी संदिग्ध पोस्ट का मामला, आधा दर्जन वाहनों में पहुँचे एक दर्जन अधिकारी, मोबाइल ज़ब्त।

शाजापुर।जिले के सलसलाई थाना क्षेत्र के ग्राम मुड़लाय में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम ने एक स्थानीय नाबालिग के घर दबिश दी। करीब दो घंटे तक चली इस सघन पड़ताल के बाद टीम नाबालिग का मोबाइल फोन अपने साथ ले गई है और उसे जांच के लिए दिल्ली तलब किया गया है।

क्या है पूरा मामला?

सूत्रों के अनुसार, मामला इंटरनेट पर साझा की गई एक विवादित पोस्ट से जुड़ा है। बताया जा रहा है कि नाबालिग सोशल मीडिया पर किसी ऐसे संदिग्ध समूह (Group) से जुड़ा था, जिसकी गतिविधियां आपत्तिजनक थी कानून के दायरे से बाहर थीं। विशेष रूप से लाल किले से संबंधित किसी आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर यह कार्रवाई की गई है।

स्थानीय पुलिस को नहीं लगी भनक हैरानी की बात यह है कि इतनी बड़ी कार्रवाई के बावजूद स्थानीय पुलिस को इसकी आधिकारिक सूचना नहीं दी गई। सलसलाई थाना टीआई जनकसिंह रावत ने बताया कि टीम आने की चर्चा तो है, लेकिन बाहरी सुरक्षा एजेंसी ने हमसे कोई संपर्क नहीं किया।

पानी की तलाश में कुएं में गिरी तीन नीलगाय

गायत्री शक्तिपीठ में उत्साहपूर्वक मनाया गया प्राण प्रतिष्ठा दिवस

राष्ट्रीय पक्षी मोर घायल, डायल-112 ने पहुंचाया वन विभाग के सुपुर्द

हज यात्रा पर जा रहे हज यात्री का नूरानी मस्जिद में भावभीना स्वागत,

अनमोल सेवा समिति द्वारा संगोष्ठी का आयोजन।