🔥 ट्रेंडिंग

जमीन विवाद में खूनी झड़प, लाठी-डंडों से हमला वीडियो में पिस्टल लोड करता युवक

शाजापुर।जिले के शुजालपुर में पुश्तैनी जमीन विवाद को लेकर शनिवार को दो पक्षों के बीच जमकर हिंसक झड़प हो गई। दोनों ओर से लाठी-डंडों से हमला किया गया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें लोग खुलेआम डंडे चलाते नजर आ रहे हैं, वहीं एक बाइक सवार युवक पिस्टल लोड करता दिखाई दे रहा है।

जानकारी के अनुसार, अकोदिया-शुजालपुर मार्ग स्थित औद्योगिक क्षेत्र के सामने यह विवाद हुआ। भाजपा पार्षद सईद पटेल का परिवार शुजालपुर सिटी के टीला क्षेत्र में रहता है, जबकि उनके ताऊ का परिवार अकोदिया नाका स्थित वन विभाग कार्यालय के पास निवास करता है। दोनों पक्षों के बीच करीब 15 बिस्वा जमीन (लगभग 18,000 से 18,750 वर्ग फीट) को लेकर पिछले 15 वर्षों से विवाद चला आ रहा है।

शनिवार को तहसील कार्यालय मार्ग पर आयोजित एक सहभोज कार्यक्रम के दौरान दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई और फिर हिंसक झड़प शुरू हो गई।

इस झड़प में पार्षद के बड़े भाई एवं टाइल्स व्यवसायी हाफिज पठान के सिर में गंभीर चोट आई है। उन्हें गंभीर हालत में शुजालपुर के एक निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा चार अन्य लोग भी घायल हुए हैं, जिनमें से एक की हालत गंभीर होने पर उसे रेफर किया गया है।

एक-दूसरे के खिलाफ केस दर्ज

मामले में दोनों पक्षों ने शुजालपुर मंडी थाने में एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। एक पक्ष की ओर से लल्लू खां, समीर खां, हसीन खां, वसीम खां, आसू खां और रसूल खां के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है।

वहीं, दूसरे पक्ष की ओर से 85 वर्षीय रसूल खां की शिकायत पर हफीज, शादाब, साहिल और भाजपा पार्षद सईद पटेल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

वाराणसी में बाढ़ को लेकर अलर्ट: DM और पुलिस कमिश्नर ने बोट से किया निरीक्षण,

सरदार पटेल स्कूल में तीन दिवसीय कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव,विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

लाठी डण्डे से मारपीट करने के अपराध में सात लोगों को 02-02 वर्ष का कठोर कारावास एवं जुर्माना

डायल-112 के पायलटों को मिली यूनिफॉर्म और अपॉइंटमेंट लेटर

सावनभर 24 घंटे चला अन्न क्षेत्र, समापन पर दानदाताओं और कावड़ यात्रा संचालकों का सम्मान

error: Content is protected !!