🔥 ट्रेंडिंग

ट्रेचिंग ग्राउंड में लगी आग, धुएं के गुबार से क्षेत्र में दहशत

शाजापुर। शहर के वार्ड 10 में स्थित ट्रेचिंग ग्राउंड में मंगलवार की रात को अचानक आग लग गई जो बुधवार की दुपहर तक लगती रही, जिससे आसमान में काले धुएं का घना गुबार छा गया। आग की लपटें और उठता जहरीला धुआं दूर-दूर तक दिखाई दिया। धुएं के कारण आसपास के क्षेत्रवासियों को सांस लेने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई लोगों ने आंखों में जलन और घुटन की शिकायत भी की।

स्थानीय रहवासियों का कहना है कि ट्रेचिंग ग्राउंड में आए दिन आग लगने की घटनाएं होती रहती हैं, जिससे पर्यावरण प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है। क्षेत्रवासियों ने बताया कि बरसों से ट्रेचिंग ग्राउंड को आबादी क्षेत्र से हटाने की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

क्षेत्र के नागरिकों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे।

युवाओं को साइबर सुरक्षा का पाठ शाजापुर पुलिस ने नवीन कॉलेज में दी दस्तक

वार्ड 25 में दूषित पेयजल की समस्या नपा टीम ने लिए सैंपल

गिरवर रोड पर दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग, मां के साथ जा रही युवती बनी शिकार

शाजापुर में बदला सिंचाई पंप फीडर का समय,

निजी स्कूलों में निःशुल्क प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 13 मार्च से