🔥 ट्रेंडिंग

शाजापुर होली पर पुलिस अलर्ट आजाद चौक में कोतवाली टीआई ने संभाली कमान

शाजापुर। रंगों के उत्सव होली और धुलेंडी को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए शाजापुर पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। शहर के हृदय स्थल आजाद चौक में कोतवाली थाना प्रभारी संतोष वाघेला स्वयं अपनी टीम के साथ मोर्चा संभाले हुए हैं।

पुलिस की प्राथमिकता हुड़दंगियों पर लगाम कसना और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखना है। सुरक्षा व्यवस्था के तहत

थान प्रभारी वाघेला के नेतृत्व में पुलिस बल शहर की तंग गलियों और मोहल्लों में नजर रखे हुए हैं।

प्रमुख चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

संदिग्ध गतिविधियों और शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

कोतवाली थाना प्रभारी ने नागरिकों से अपील की है कि वे शांति और भाईचारे के साथ त्योहार मनाएं। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी है कि हुड़दंग करने या जबरन रंग डालने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की मुस्तैदी से शहरवासियों में सुरक्षा का भाव है और उत्सव का उत्साह चरम पर है।

गांजा तस्करी के मामले में 3 साल से फरार 10 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

जमीन विवाद में बाप बेटी ने खाया जहरीला पदार्थ, जिला अस्पताल में भर्ती

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रथभंवर पहुंचे हिरण-नीलगाय रेस्क्यू अभियान का किया निरीक्षण

अवैध विस्फोटक पर कार्रवाई करने वाली सुंदरसी पुलिस टीम को मिला ‘पुलिस प्राइड’ पुरस्कार

शाजापुर कलेक्ट्रेट में हड़कंप जनसुनवाई के दौरान युवक ने खुद पर पेट्रोल छिड़का लोगों ने माचिस छीनकर बचाई जान

error: Content is protected !!