शाजापुर। भगवान श्री परशुराम जी के प्राकट्योत्सव कार्यक्रम को लेकर सर्व ब्राह्मण द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। बुधवार को नईसड़क स्थित धर्मशाला में बैठक आयोजित की गई। जिसमें समाजजनों ने विचारविमर्श किया और यात्रा संयोजकों का मनोनयन भी किया। इस वर्ष भगवान परशुराम प्राकट्योत्सव के उपलक्ष्य में 24 अप्रैल को वाहन रैली और 26 अप्रैल को शोभायात्रा निकाली जाएगी।
बैठक का आयोजन सर्व ब्राह्मण समाज अध्यक्ष दिलीप शर्मा के नेतृत्व में किया गया। सर्व ब्राह्मण समाज युवा अध्यक्ष भूपेंद्र शर्मा ने बताया कि बैठक में पिछले वर्ष के आय-व्यय का संपूर्ण ब्यौरा अध्यक्ष द्वारा प्रस्तुत किया गया। साथ ही सर्व ब्राह्मण समाज शाजापुर के द्वारा पूरे वर्षभर मनाए जाने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा समाज के वरिष्ठों की उपस्थिति में तैयार की गई। समाज के सभी वरिष्ठों की सहमति से इस वर्ष भगवान श्री परशुराम जी की भव्य शोभायात्रा 26 अप्रैल रविवार को निकालने की निर्णय लिया गया। शोभायात्रा बालवीर हनुमान मंदिर वजीरपुरा से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गाे से होते हुए पुणे बालवीर हनुमान मंदिर पर ही जिसका समापन होगा और यात्रा समापन के पश्चात समस्त विप्र बंधुओं के लिए महाप्रसादी का आयोजन किया जाएगा। इसके पूर्व दिनांक 24 अप्रैल शुक्रवार के दिन विशाल वाहन यात्रा निकाली जावेगी। जो राज राजेश्वरी मंदिर से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गाे से होते हुए भगवान श्री परशुराम मंदिर दुपाड़ा रोड पर समाप्त होगी। वाहन यात्रा के पश्चात भगवान श्री परशुराम जी की महाआरती होगी एवं प्रसाद वितरण होगा।
🔔 यह भी पढ़ें...
परशुराम सेना करेगी वाहन यात्रा का नेतृत्व
इस वर्ष वाहन यात्रा श्री परशुराम सेना के नेतृत्व में निकाली जाएगी। एवं भगवान के परशुराम जी की शोभायात्रा के लिए बैठक में पंडित गौरव दुबे, अरूण शर्मा सरपंच बमोरी और अरुण शर्मा ग्राम बरवाल को शोभायात्रा संयोजक नियुक्त किया गया है। सर्व ब्राह्मण समाज अध्यक्ष दिलीप शर्मा ने बताया कि इस वर्ष समाज का रजिस्ट्रेशन करवाया जा चुका है। इसी मौके पर पंडित दिलीप शर्मा को पुनः तीन वर्ष के लिए अध्यक्ष एवं पंडित भूपेंद्र शर्मा को पुनः तीन वर्ष के लिए युवा अध्यक्ष सर्व सम्मति से मनोनीत किया गया।



टॉप न्यूज़









शेयर करें
















































