🔥 ट्रेंडिंग

नारकोटिक्स एवं अन्य नशीली दवाओं की रोकथाम के लिए बैठक संपन्न

शाजापुर।कलेक्टर  ऋजु बाफना की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में नारकोटिक्स एवं अन्य नशीली दवाओं की रोकथाम के लिए बैठक संपन्न हुई। कलेक्टर  बाफना ने निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी विद्यालय, महाविद्यालय एवं सावर्जनिक परिसर के आसपास पान, गुटखा, बीड़ी, सिगरेट एवं अन्य नशीली वस्तुओं की बिक्री पूरी तरह से प्रतिबंधित कराएं और जप्ती की कार्यवाही करें।

कलेक्टर ने नशीले पदार्थों एवं नशीली दवाओं की रोकथाम के लिए उनकी पहचान तथा इनके सेवन से होने वाले दुष्परिणामों के संबंध में विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं आमजन के बीच व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। उन्होंने राजस्व एवं नगरपालिका के अमले को पुलिस विभाग के सहयोग से संयुक्त रूप से कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। साथ ही स्कूलों एवं कॉलेजों में विद्यार्थियों को नारकोटिक्स एवं अन्य मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के लिए कहा।

पुलिस अधीक्षक  यशपाल सिंह राजपूत ने विद्यालय एवं महाविद्यालय परिसर के आसपास धुम्रपान करने वालों के विरूद्ध कार्रवाई करने एवं उन पर अर्थदण्ड लगाने के निर्देश दिये। इस अवसर पर अपर कलेक्टर  बीएस सोलंकी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  घनश्याम मालवीय, अनुविभागीय अधिकारी शाजापुर  मनीषा वास्कले, शुजालपुर  राजकुमार हलदर एवं गुलाना  आलोक वर्मा, डिप्टी कलेक्टर  नेहा गंगारे सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

राष्ट्रीय पक्षी मोर घायल, डायल-112 ने पहुंचाया वन विभाग के सुपुर्द

हज यात्रा पर जा रहे हज यात्री का नूरानी मस्जिद में भावभीना स्वागत,

अनमोल सेवा समिति द्वारा संगोष्ठी का आयोजन। 

जमीन के सीमांकन के दौरान खूनी संघर्ष, पटवारी के सामने चलीं तलवारें और लाठियां

शाजापुर पुलिस की जल सेवा, हाईवे पर वाहन चालकों को पिलाया शीतल जल