शुजालपुर। नगर के रायपुर रोड क्षेत्र में रविवार सुबह एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक दीपक राठौर ने सुबह करीब 10:30 बजे अपने निवास पर अज्ञात कारणों से फांसी लगा ली। जैसे ही पड़ोसियों को घटना की जानकारी लगी, उन्होंने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलते ही ड्यूटी पर तैनात ईएमटी (EMT) निखिल चंद्रवंशी और पायलट अकबर खान तत्काल मौके पर पहुँचे।
🔔 यह भी पढ़ें...
अस्पताल में किया गया मृत घोषित
दीपक राठौर को फंदे से उतारकर डायल 112 की मदद से तुरंत शुजालपुर मंडी अस्पताल पहुँचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने युवक का परीक्षण कर उसे मृत घोषित कर दिया गया। युवक द्वारा उठाए गए इस आत्मघाती कदम के पीछे क्या कारण थे, यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मर्ग कायम किया है और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है



टॉप न्यूज़









शेयर करें








































