गणतंत्र दिवस समारोह स्थल पर विवाद, भीड़ ने युवक युवती को पीटा, पुलिस चुप
शाजापुर। जिला मुख्यालय पर आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में युवकों द्वारा युवक युवती की पिटाई का मामला सामने आया है। पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
🔔 यह भी पढ़ें...
युवक युवती को कई युवक खुलेआम पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान खूब हंगामा भी हुआ। जिसे देखकर गणतंत्र दिवस समारोह परेड में शामिल पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और भीड़ को तीतर भीतर किया। पुलिसकर्मी एक युवक को पड़कर भी अपने साथ ले गई। हालांकि मामले में पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई है। पुलिस का कहना है कि मामले में किसी ने शिकायत नहीं की इसलिए कार्रवाई नहीं की गई। फिलहाल गणतंत्र दिवस समारोह स्थल पर खुलेआम युवक युवती की युवकों द्वारा पीटाई के मामले ने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सवाल यह है कि जिस समारोह में जिले के प्रभारी मंत्री, कलेक्टर, एसपी समेत दर्जनों पुलिस कर्मी और पूरे जिले का महकमा, हजारों बच्चे शामिल हो। वहां इस तरह से भीड़ युवक युवती की पिटाई कर दे तो पुलिस के होने नहीं होने का क्या मतलब।



टॉप न्यूज़









शेयर करें
















































