अभाविप ने ‘विवेकानंद वीथिका’ के माध्यम से दी स्वामी जी को भावांजलि, 34 स्थानों पर होंगे कार्यक्रम
शाजापुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) नगर इकाई शाजापुर द्वारा स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य में स्थानीय एम.जी. कॉन्वेंट स्कूल में ‘विवेकानंद वीथिका’ कार्यक्रम का गरिमामय आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को स्वामी विवेकानंद के जीवन दर्शन और उनके आदर्शों से परिचित कराया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शाजापुर SDOP अजय मिश्रा उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचार आज के युवाओं के लिए पथ प्रदर्शक हैं। अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण ही सफलता की कुंजी है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि नगर अध्यक्ष अशोक सलोकिया ने स्वामी जी के राष्ट्र निर्माण के संकल्पों पर प्रकाश डाला। नगर मंत्री पवन गुर्जर ने आगामी कार्ययोजना की जानकारी देते हुए बताया कि परिषद द्वारा स्वामी विवेकानंद की स्मृति में विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
🔔 यह भी पढ़ें...
नगर इकाई द्वारा शाजापुर के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों और वार्डों सहित कुल 34 स्थानों पर ‘विवेकानंद वीथिका’ कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसका मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति और महापुरुषों के गौरवशाली इतिहास से जोड़ना है। इस अवसर पर विद्यालय का स्टाफ, विद्यार्थी और अभाविप के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में स्वामी जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।



टॉप न्यूज़










शेयर करें















































