किशोर सिंह राजपूत 9981757273
शाजापुर। गांजा तस्करी के मामले में वर्ष 2023 से फरार चल रहे 10 हजार रुपए के इनामी आरोपी को सुनेरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी भैरू माली (32), निवासी अयोध्या बस्ती, आगर मालवा को मुखबिर की सूचना पर आगर मालवा से पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय शाजापुर में पेश किया।
🔔 यह भी पढ़ें...
पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा 27 अक्टूबर से 15 दिवसीय राज्य स्तरीय नारकोटिक्स विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक प्रियंका शुक्ला के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेंद्र तारणेकर के मार्गदर्शन और एसडीओपी कीर्ति बघेल के निर्देशन में सुनेरा पुलिस ने यह कार्रवाई की।
आरोपी थाना सुनेरा में दर्ज अपराध क्रमांक 394/2023, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के मामले में फरार था। उसकी गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था।
इनकी रही सराहनीय भूमिका: कार्रवाई में सुनेरा थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अंकित मुकाती, प्रधान आरक्षक कपिल नागर, आरक्षक सुधीर तोमर, तेजपाल सिंह, अभिषेक गुप्ता, अखिलेश भंडारी, साइबर सेल शाजापुर की टीम और कोतवाली के आरक्षक आशीष शुक्ला की विशेष भूमिका रही।



टॉप न्यूज़










शेयर करें















































