किशोर सिंह राजपूत 9981757273
एक साथी पत्थर मारकर भागा, पकड़े गए आरोपी से पूछताछ; मोटरसाइकिल भी चोरी की निकली
🔔 यह भी पढ़ें...
शाजापुर। लालघाटी थाना क्षेत्र की दुपाड़ा चौकी अंतर्गत धौबी पचौर जोड़ पर रविवार रात करीब साढ़े 12 बजे सोयाबीन से भरी पिकअप रोककर युवक से लूट और मारपीट का मामला सामने आया। मोटरसाइकिल से आए दो बदमाशों ने युवक से पर्स और एक हजार रुपए छीन लिए। इसके बाद सोयाबीन की कट्टियां उतारने का प्रयास किया। इसी दौरान पीछे से कार में आ रहे युवक के दोस्तों और ग्रामीणों ने एक बदमाश को मोटरसाइकिल सहित पकड़ लिया, जबकि उसका साथी पत्थर मारकर मौके से भाग निकला।
पुलिस के अनुसार दुपाड़ा निवासी इमरान पुत्र अय्युब खां (21) सोयाबीन भरकर देवास मंडी जा रहा था। धौबी पचौर जोड़ पर दो बदमाशों ने मोटरसाइकिल आगे लगाकर पिकअप रुकवाई और मारपीट कर पर्स छीन लिया। पर्स में एक हजार रुपए और आधार कार्ड था। बदमाश सोयाबीन की कट्टी उतारने लगा, तभी इमरान के दोस्त संजय और महेश नागर कार से वहां पहुंचे। इसके बाद एक बदमाश कट्टा छोड़कर पत्थर मारते हुए भाग गया। पत्थर कार में लगा। दूसरे बदमाश को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम सचिन पुत्र कमल निवासी रुलकी और फरार साथी का नाम गोलू पुत्र ललित निवासी रुलकी बताया। जांच में आरोपी के पास मिली मोटरसाइकिल भी चोरी की निकली। पुलिस ने दोनों के खिलाफ लूट की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
चौकी प्रभारी अंकित इटावदिया ने बताया कि पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है। उसके खिलाफ मक्सी थाने में भी एक प्रकरण दर्ज होने की जानकारी सामने आई है।



टॉप न्यूज़










शेयर करें















































