🔥 ट्रेंडिंग

इंदौर में 16 से 18 सितंबर तक लगेगा ‘विकसित भारत एक्सपो 2026’

लाभ गंगा परिसर में दिखेगी आत्मनिर्भर भारत, मेक इन इंडिया और नवाचार की झलक; सांसद शंकर लालवानी करेंगे उद्घाटन

इंदौर। शहर के लाभ गंगा परिसर में 16 से 18 सितंबर 2026 तक Viksit Bharat Expo 2026 का आयोजन किया जा रहा है। एक्सपो में विभिन्न सरकारी विभागों, संस्थानों और संगठनों की ओर से विकसित भारत @2047 के लक्ष्य, आत्मनिर्भर भारत, मेक इन इंडिया, नवाचार और तकनीकी क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों को प्रदर्शित किया जाएगा। इसके साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़ी उपलब्धियों एवं महत्वपूर्ण पहलों की जानकारी भी आम लोगों तक पहुंचाई जाएगी।

सांसद शंकर लालवानी होंगे मुख्य अतिथि

एक्सपो के उद्घाटन कार्यक्रम में इंदौर लोकसभा सांसद श्री शंकर लालवानी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम का उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों में देश की प्रगति, नई तकनीकों और सरकारी योजनाओं की उपलब्धियों को एक मंच पर प्रस्तुत करना है।

मीडिया कवरेज के लिए विशेष व्यवस्था

एक्सपो के उद्घाटन अवसर पर मीडिया प्रतिनिधियों से 16 सितंबर को सुबह 11:30 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने का अनुरोध किया गया है। उद्घाटन कार्यक्रम दोपहर 11:45 बजे प्रस्तावित है। तीन दिवसीय एक्सपो में विकसित भारत के विजन से जुड़े विभिन्न विषयों और उपलब्धियों को प्रदर्शनी के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा।

9 families of underprivileged families secure future in Navratri, MP Lalwani  handed over fixed deposit certificate

गांजा तस्करी के मामले में 3 साल से फरार 10 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

जमीन विवाद में बाप बेटी ने खाया जहरीला पदार्थ, जिला अस्पताल में भर्ती

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रथभंवर पहुंचे हिरण-नीलगाय रेस्क्यू अभियान का किया निरीक्षण

अवैध विस्फोटक पर कार्रवाई करने वाली सुंदरसी पुलिस टीम को मिला ‘पुलिस प्राइड’ पुरस्कार

शाजापुर कलेक्ट्रेट में हड़कंप जनसुनवाई के दौरान युवक ने खुद पर पेट्रोल छिड़का लोगों ने माचिस छीनकर बचाई जान

error: Content is protected !!