🔥 ट्रेंडिंग

मुड़लाय गांव के पास हुआ हादसा, नलखेड़ा से सोनकच्छ जा रहे थे चारों युवक

किशोर सिंह राजपूत 9981757273

शुजालपुर। मुड़लाय गांव के पास शनिवार रात को एक फोर व्हीलर कार  कुत्ते को बचाने में कार अनियंत्रित रोड से नीचे खेत में जा घुसी । हादसे में कार सवार चार युवक घायल हो गए। सूचना मिलने पर डायल-112 की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए शुजालपुर मंडी सिविल अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में उपचार के दौरान एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन घायलों का इलाज जारी है।

जानकारी के अनुसार कार सवार युवक नलखेड़ा स्थित मां बगलामुखी मंदिर से दर्शन कर सोनकच्छ की ओर जा रहे थे। इसी दौरान मुड़लाय गांव के पास कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर डायल-112 के आरक्षक संदीप यादव और पायलट आदिल शेख मौके पर पहुंचे। डॉयल 112 ने कार में सवार चारों घायलों को तत्काल शुजालपुर मंडी सिविल अस्पताल पहुंचाया।

घायलों से पूछताछ में उनकी पहचान आयुष गुप्ता, पीयूष और लखन खैरवाल के रूप में हुई है। वहीं हादसे में घायल शुभम मालवीय की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। पुलिस के अनुसार सभी युवक सोनकच्छ निवासी बताए गए हैं।

गांजा तस्करी के मामले में 3 साल से फरार 10 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

जमीन विवाद में बाप बेटी ने खाया जहरीला पदार्थ, जिला अस्पताल में भर्ती

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रथभंवर पहुंचे हिरण-नीलगाय रेस्क्यू अभियान का किया निरीक्षण

अवैध विस्फोटक पर कार्रवाई करने वाली सुंदरसी पुलिस टीम को मिला ‘पुलिस प्राइड’ पुरस्कार

शाजापुर कलेक्ट्रेट में हड़कंप जनसुनवाई के दौरान युवक ने खुद पर पेट्रोल छिड़का लोगों ने माचिस छीनकर बचाई जान

error: Content is protected !!