🔥 ट्रेंडिंग

शाजापुर के दो निजी स्कूलों में चोरी का प्रयास, नकाबपोश बदमाश CCTV में कैद

किशोर सिंह राजपूत 9981757273

कौटिल्य स्कूल से नगदी ले गए बदमाश, इंटरनल स्कूल में चांदी का सिक्का चोरी किया

शाजापुर। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में मंगलवार रात दो निजी स्कूलों में चोरी की वारदात सामने आई। नकाबपोश बदमाश स्कूल परिसरों में दाखिल हुए और सामान की तलाश करते हुए सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि दोनों बदमाश चेहरे पर कपड़ा बांधकर स्कूल में प्रवेश करते हैं और कमरों में सामान तलाशते हैं। कौटिल्य स्कूल में बदमाश द्वारा रखी गई नगदी ले गए, जबकि पास में रखे लैपटॉप, कंप्यूटर सहित अन्य सामान को हाथ तक नहीं लगाया। वहीं दूसरे इंटरनल स्कूल में बदमाश पूजा-पाठ के लिए रखा चांदी का सिक्का लेकर फरार हो गए। यहां भी स्कूल में रखे अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान को बदमाशों ने नहीं छुआ। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में लेकर आरोपियों की पहचान और तलाश शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर पुलिस नकाबपोश बदमाशों की गतिविधियों और उनके आने-जाने के रास्तों की जानकारी जुटा रही है।

गांजा तस्करी के मामले में 3 साल से फरार 10 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

जमीन विवाद में बाप बेटी ने खाया जहरीला पदार्थ, जिला अस्पताल में भर्ती

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रथभंवर पहुंचे हिरण-नीलगाय रेस्क्यू अभियान का किया निरीक्षण

अवैध विस्फोटक पर कार्रवाई करने वाली सुंदरसी पुलिस टीम को मिला ‘पुलिस प्राइड’ पुरस्कार

शाजापुर कलेक्ट्रेट में हड़कंप जनसुनवाई के दौरान युवक ने खुद पर पेट्रोल छिड़का लोगों ने माचिस छीनकर बचाई जान

error: Content is protected !!