किशोर सिंह राजपूत 9981757273
शाजापुर। विश्व आदिवासी दिवस पखवाड़े के अंतर्गत रविवार को जय आदिवासी युवा शक्ति संगठन (JAYS) जिला शाजापुर द्वारा विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर भव्य महारैली एवं तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलेभर से आए समाजबंधुओं, युवाओं एवं महिला शक्ति ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः राजराजेश्वरी मंदिर मेला प्रांगण, शाजापुर से हुई। पारंपरिक वेशभूषा, आदिवासी संस्कृति एवं तिरंगे के साथ निकली महारैली ने शहर में देशभक्ति और सामाजिक एकता का संदेश दिया। यात्रा के दौरान “जय संविधान, जय जोहार, जय आदिवासी” सहित विभिन्न नारों से वातावरण गूंज उठा। महारैली में आदिवासी समाज की पारंपरिक संस्कृति, कला एवं सामाजिक एकजुटता की झलक देखने को मिली। वहीं तिरंगा यात्रा के माध्यम से राष्ट्रप्रेम, संविधान के सम्मान एवं सामाजिक समरसता का संदेश दिया गया। युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ यात्रा में सहभागिता की। आयोजन के दौरान समाज के महापुरुषों एवं आदिवासी नायकों के विचारों को याद करते हुए समाज में शिक्षा, एकता, अधिकारों के प्रति जागरूकता और संविधान के मूल्यों को मजबूत करने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मोंटू सोलंकी (विधायक, सेंधवा), रविराज बघेल (JAYS कार्यकारी अध्यक्ष म.प्र.) संदीप नरगावे (JAYS मध्यप्रदेश प्रवक्ता), विलेश खराड़ी (क्रांतिकारी योद्धा एवं सक्रिय समाजसेवी) तथा दीपक चरपोट (JAYS आदिवासी भजन गायक रतलाम) सुनील भिलाला जयस जिला अध्यक्ष शाजापुर सहित विभिन्न सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की सहभागिता रही।आयोजन समिति के अनुसार शाजापुर, शुजालपुर, कालापीपल, मोहन बड़ोदिया, गुलाना, अवंतीपुर बड़ोदिया एवं पोलायकलां क्षेत्र सहित जिले के विभिन्न स्थानों से JAYS कार्यकर्ता एवं समाजबंधु कार्यक्रम में शामिल हुए।
🔔 यह भी पढ़ें...
कार्यक्रम के माध्यम से आदिवासी संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण के साथ राष्ट्र की एकता, संविधान के सम्मान एवं समाज में जागरूकता का संदेश दिया गया। आयोजन को सफल बनाने में JAYS जिला शाजापुर एवं समस्त कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही। जय आदिवासी युवा शक्ति (JAYS), जिला शाजापुर



टॉप न्यूज़










शेयर करें















































