🔥 ट्रेंडिंग

वरिष्ठ शिक्षक हरि सिंह देवड़ा के सेवानिवृत्त होने पर पूरे गांव ने आत्मीयता अभिनंदन

किशोर सिंह राजपूत 9981757273

शाजापुर/कपालिया। ग्राम कपालिया के वरिष्ठ शिक्षक हरि सिंह देवड़ा के सेवानिवृत्त होने पर पूरे गांव ने आत्मीयता और सम्मान के साथ उनका अभिनंदन किया। समारोह में ग्रामीणों, विद्यार्थियों, पूर्व छात्रों एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने उनके लंबे, समर्पित और प्रेरणादायी शिक्षकीय जीवन को याद करते हुए उन्हें समाज का सच्चा मार्गदर्शक बताया। वक्ताओं ने कहा कि हरि सिंह देवड़ा ने अपने शिक्षकीय जीवन को केवल पाठ्यपुस्तकों तक सीमित नहीं रखा, बल्कि शिक्षा को समाज से जोड़ने का सफल प्रयास किया। उन्होंने सीमित संसाधनों और कम स्टाफ के बावजूद बहुकक्षा शिक्षण को नवाचार, अनुशासन और गुणवत्ता के साथ संचालित कर विद्यालय को नई पहचान दिलाई। समुदाय के साथ उनकी आत्मीय सहभागिता और प्रत्येक परिवार से सतत संवाद ने विद्यालय को पूरे गांव का शिक्षा केंद्र बना दिया। कार्यक्रम में यह भी उल्लेख किया गया कि वर्तमान में जिस एकीकृत शासन योजना पर कार्य किया जा रहा है, उसके कई प्रभावी पहलुओं को उन्होंने वर्षों पहले ही कपालिया विद्यालय में व्यवहारिक रूप देकर अपनी दूरदर्शिता का परिचय दिया था। ग्रामीणों ने कहा कि उनकी विदाई केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि उनके निष्काम सेवा भाव, सरल व्यक्तित्व और समाज के प्रति समर्पण के प्रति सम्मान का उत्सव है। उनके कार्यों ने न केवल विद्यार्थियों के जीवन को दिशा दी, बल्कि पूरे समाज में शिक्षा के प्रति विश्वास भी मजबूत किया। इस अवसर पर सभी ने हरि सिंह देवड़ा के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सुखद भविष्य की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनका अनुभव और मार्गदर्शन आगे भी शिक्षा एवं समाज को नई दिशा देता रहेगा।

नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0″ अभियान को विश्वस्तरीय पहचान वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स लंदन ने जीआरपी इंदौर को किया सम्मानित

7 अगस्त से शुरू होगा ‘मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026 अरनियाकलां में लगेगा पहला शिविर

पुलिस-न्यायपालिका समन्वय का संदेश अभिभाषक संघ ने एसपी प्रियंका शुक्ला का किया सम्मान

ट्रेन से गिरा 20 वर्षीय युवक, 108 एम्बुलेंस ने पहुंचाया जिला अस्पताल

मोबाइल हैंग होने के बाद खाते से 2.53 लाख रुपये की साइबर ठगी

error: Content is protected !!