किशोर सिंह राजपूत 9981757273
शाजापुर। पुलिस अधीक्षक प्रियंका शुक्ला के निर्देशन में जिले में जुआ एवं सट्टा गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत मोहन बड़ोदिया थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जुआ खेल रहे पांच आरोपियों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से ₹65,100 नकद, 52 ताश के पत्ते, एक ऑल्टो कार, एक मोटरसाइकिल और पांच मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। जब्त मशरूका की कुल अनुमानित कीमत करीब ₹3 लाख बताई गई है।
🔔 यह भी पढ़ें...
पुलिस के अनुसार 20-21 जुलाई की रात उपनिरीक्षक जी.पी. चैबे को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम बनबोर के जंगल में स्थित एक कुएं के पास कुछ लोग रुपये-पैसों की हार-जीत का दांव लगाकर ताश से जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अरविंद सिंह तोमर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगे, लेकिन घेराबंदी कर सभी को पकड़ लिया गया।
₹65,100 नकद, ऑल्टो कार, बाइक, पांच मोबाइल और ताश की गड्डी जब्त, एमपी पब्लिक गैम्बलिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज
गिरफ्तार आरोपियों में ललित नाथ (42) निवासी करजू, देवीसिंह (36) निवासी गोपालपुरा, राकेश खाती (40) निवासी सरसोदिया, प्रेमनारायण (50) निवासी करजू तथा लक्ष्मीचंद उर्फ शेरुसिंह (48) निवासी करजू शामिल हैं। सभी आरोपियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश पब्लिक गैम्बलिंग एक्ट की धारा 13 के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अरविंद सिंह तोमर, उपनिरीक्षक जी.पी. चैबे सहित थाना मोहन बड़ोदिया के पुलिस अधिकारियों और जवानों की सराहनीय भूमिका रही।



टॉप न्यूज़










शेयर करें













































