किशोर सिंह राजपूत 9981757273
शाजापुर। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं कोतवाली थाना प्रभारी संतोष वाघेला के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे स्कूल बस चेकिंग अभियान के तहत आज उपनिरीक्षक (एसआई) दिलीप भिलाला एवं कोतवाली थाना स्टाफ ने एमजी कॉन्वेंट स्कूल की बसों का सघन निरीक्षण किया।
🔔 यह भी पढ़ें...

जांच के दौरान स्कूल बसों के बीमा, फिटनेस प्रमाणपत्र, परमिट, सीसीटीवी कैमरे, जीपीएस, स्पीड गवर्नर, अग्निशमन यंत्र, फर्स्ट एड बॉक्स तथा बस चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस की बारीकी से जांच की गई। साथ ही विद्यालय प्रबंधन एवं वाहन चालकों को सभी सुरक्षा मानकों का अनिवार्य रूप से पालन करने के निर्देश दिए गए।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि विद्यार्थियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी स्कूल बसों में निर्धारित सुरक्षा उपकरण हमेशा कार्यशील स्थिति में होना चाहिए तथा परिवहन विभाग एवं शासन द्वारा निर्धारित नियमों का पूर्णतः पालन किया जाना आवश्यक है। अभियान का उद्देश्य स्कूली बच्चों की सुरक्षित एवं व्यवस्थित परिवहन व्यवस्था सुनिश्चित करना है।



टॉप न्यूज़










शेयर करें













































