🔥 ट्रेंडिंग

कालापीपल में मुख्यमंत्री का दौरा: किसानों से संवाद, पौधारोपण कार्यक्रम;

किशोर सिंह राजपूत 9981757273

कालापीपल में मुख्यमंत्री का दौरा: किसानों से संवाद, पौधारोपण कार्यक्रम; कांग्रेस नेताओं को रास्ते में रोका

शाजापुर। जिले के कालापीपल में गुरुवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का दौरा आयोजित हुआ। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 12:10 बजे हेलीकॉप्टर से कालापीपल पहुंचे, जहां जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री कृषि उपज मंडी में किसानों से संवाद करेंगे तथा ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर कालापीपल में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। नगर के प्रमुख मार्गों एवं कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

इधर, मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान कालापीपल जा रहे कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को पुलिस ने जेठड़ा जोड़ पर रोक दिया। इसके बाद कांग्रेस नेताओं ने इंटरनेट मीडिया के माध्यम से अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की।

पूर्व विधायक एवं कांग्रेस प्रदेश पदाधिकारी कुणाल चौधरी ने सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए तीन सवाल उठाए। उन्होंने किसानों को समय पर खाद उपलब्ध नहीं होने, कार्यक्रम में भीड़ जुटाने के लिए स्कूली बच्चों के उपयोग तथा वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में किसानों और महिलाओं से किए गए वादों को लेकर जवाब मांगा। उन्होंने लिखा कि कालापीपल की जनता को भाषण नहीं, बल्कि इन सवालों के जवाब चाहिए।

वहीं कांग्रेस नेता मनीष पवार ने सोशल मीडिया पोस्ट में आरोप लगाया कि उन्हें और उनके साथियों को जेठड़ा जोड़ पर पुलिस-प्रशासन ने कालापीपल जाने से रोक दिया। उन्होंने इसे कांग्रेस कार्यकर्ताओं की आवाज़ दबाने का प्रयास बताते हुए कहा कि उनकी आवाज़ को रोका जा सकता है, लेकिन उनके हौसलों को नहीं।

कार्यक्रम को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

मक्सी में फोरलेन व रेलवे ओवरब्रिज का सांसद ने किया निरीक्षण

कालापीपल में मुख्यमंत्री का दौरा: किसानों से संवाद, पौधारोपण कार्यक्रम;

कालापीपल पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जनप्रतिनिधियों ने किया आत्मीय स्वागत

शाजापुर के ट्रैफिक पॉइंट पर कीचड़ में फंसी कार 

ट्रैफिक पॉइंट पर कीचड़ में फंसी कार

error: Content is protected !!