🔥 ट्रेंडिंग

मां बगलामुखी मंदिर दान मामले की जांच तेज, बैंक लॉकर में रखे सोना-चांदी का कराया गया सत्यापन

किशोर सिंह राजपूत 9981757273

जांच दल ने समिति सदस्यों से करीब दो घंटे की पूछताछ की, 29 किलो चांदी और 105 ग्राम सोने का कराया वजन

आगर मालवा। विश्व प्रसिद्ध मां बगलामुखी मंदिर में समिति के माध्यम से सोना, चांदी और नकद दान एकत्रित किए जाने के मामले में गठित जांच दल ने बुधवार को नलखेड़ा पहुंचकर जांच प्रक्रिया को आगे बढ़ाया। जांच दल ने मंदिर परिसर में समिति सदस्यों के साथ करीब दो घंटे तक बंद कमरे में चर्चा की। इसके बाद समिति सदस्यों के साथ स्थानीय बैंक पहुंचकर लॉकर में रखे सोना-चांदी का अवलोकन किया तथा उसका वजन कराया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बैंक लॉकर में करीब 29 किलोग्राम चांदी एवं 105 ग्राम सोना रखा मिला। इसके अलावा समिति के बैंक खातों में जमा राशि और वित्तीय अभिलेखों की भी जांच की जा रही है।

समिति अध्यक्ष मनोहर लाल पंडा ने कहा कि समिति द्वारा समय-समय पर ऑडिट कराया गया है तथा जांच दल को पूरा सहयोग दिया जा रहा है। वहीं कोषाध्यक्ष सौम्य मित्तल ने बताया कि बैंक में सुरक्षित रखे सोना-चांदी एवं नकदी से संबंधित सभी जानकारियां जांच दल को उपलब्ध करा दी गई हैं।

गौरतलब है कि वर्ष 2024 से अशासकीय समिति मंदिर परिसर में रसीद काउंटर लगाकर श्रद्धालुओं से सोना, चांदी और नकद दान प्राप्त कर रही थी। समिति का विधिवत पंजीयन भी कराया गया था तथा रसीदों पर पंजीयन क्रमांक, बैंक खाते का विवरण और संपर्क नंबर अंकित हैं।

इधर, मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डिप्टी कलेक्टर कमल मंडलोई और सचिव तहसीलदार प्रियंक श्रीवास्तव ने मामले पर टिप्पणी करने से इनकार करते हुए कहा कि जांच पूरी होने के बाद ही कोई जानकारी साझा की जाएगी।

जांच के प्रमुख बिंदु

मंदिर परिसर में अशासकीय समिति द्वारा दान एवं चढ़ावा एकत्रित किए जाने की वैधता और उत्तरदायित्व की जांच।

रसीद पुस्तिकाओं, बैंक खातों और अन्य अभिलेखों के आधार पर प्राप्त नगद, स्वर्ण एवं रजत का सत्यापन।

मामले में शासकीय अधिकारियों, कर्मचारियों, मंदिर प्रबंधन अथवा अन्य संबंधित व्यक्तियों की भूमिका एवं जिम्मेदारी की जांच।

मक्सी में फोरलेन व रेलवे ओवरब्रिज का सांसद ने किया निरीक्षण

कालापीपल में मुख्यमंत्री का दौरा: किसानों से संवाद, पौधारोपण कार्यक्रम;

कालापीपल पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जनप्रतिनिधियों ने किया आत्मीय स्वागत

शाजापुर के ट्रैफिक पॉइंट पर कीचड़ में फंसी कार 

ट्रैफिक पॉइंट पर कीचड़ में फंसी कार

error: Content is protected !!