🔥 ट्रेंडिंग

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां तेज, 21 जून को उत्कृष्ट विद्यालय मैदान में होगा जिला स्तरीय आयोजन

किशोर सिंह राजपूत 9981757273

शाजापुर। 21 जून 2026 को आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को प्रभावी एवं ऐतिहासिक स्वरूप देने के उद्देश्य से गुरुवार को जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक जिलाधीश के निर्देशानुसार संपन्न हुई, जिसमें शहर की समस्त शासकीय एवं अशासकीय शालाओं के संस्था प्रमुखों के साथ विभिन्न सामाजिक एवं योग संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक को जिला शिक्षा अधिकारी राजेंद्र शिप्रे ने संबोधित करते हुए योग दिवस कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जिला स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय के मैदान में आयोजित किया जाएगा। वहीं, वर्षा की स्थिति बनने पर कार्यक्रम को स्टेडियम ग्राउंड स्थित टीन शेड के नीचे आयोजित किया जाएगा।

बैठक में योग आयोग के जिलाध्यक्ष संजय शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष विजय शर्मा, गायत्री परिवार के शैलेंद्र श्रीवास्तव, आरोग्य भारती के प्रांत उपाध्यक्ष मनोहरलाल सोनी, पतंजलि योग समिति के दिनेश पाटीदार तथा आयुष विभाग के डॉ. दिनेश गुर्जर सहित विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की।

जिला शिक्षा अधिकारी राजेंद्र शिप्रे ने कम नामांकन वाली शालाओं के संस्था प्रमुखों को तीन दिवस के भीतर नामांकन कार्य पूर्ण करने के निर्देश भी दिए। साथ ही सभी विद्यालयों से योग दिवस कार्यक्रम में शामिल होने वाले प्रतिभागियों की संख्या दर्ज कर कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया।

बैठक में विकासखंड शिक्षा अधिकारी राधावल्लभ कारपेंटर, आयुष अधिकारी गिरिराज बाथम, सांदीपनि उमावि की प्राचार्या सविता सोनी, एईओ पूनम त्रिवेदी, प्राचार्या रेणुका परमार, जिला नोडल अधिकारी गिरिराज बाथम एवं उनकी टीम, विकासखंड स्त्रोत समन्वयक योगेश भावसार, जनशिक्षक लोकेश राठौर, शिवनारायण कराड़ा, रवि राठौर, गोपाल कुम्भकार सहित समस्त शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के संस्था प्रमुख एवं जनशिक्षक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन जिला योग प्रभारी बी.एल. गोयल ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन विकासखंड शिक्षा अधिकारी राधावल्लभ कारपेंटर ने व्यक्त किया। उक्त जानकारी जनशिक्षक गोपाल कुम्भकार द्वारा दी गई।

10 साल से फरार एनडीपीएस का आरोपी गिरफ्तार, सुनेरा पुलिस को बड़ी सफलता

17 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्य 

सांप के डसने से तीन वर्षीय मासूम की बिगड़ी तबीयत, जिला अस्पताल में समय पर इलाज से बची जान

एसपी यशपालसिंह राजपूत का तबादला, आईपीएस प्रियंका शुक्ला शाजापुर एसपी पदस्थ

नाले के गहरे चैंबर में फंसी गाय को गौरक्षा सेना ने सुरक्षित निकाला

error: Content is protected !!